जो श्रीकृष्ण-रूक्मिणी के विवाह में होते हैं शामिल, उनकी समस्याएं हो जाती है समाप्त : डॉ नवनीत

राज्यकीय कन्या उच्च विद्यालय प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया.
श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का हुआ प्रसंग
सहरसा. राज्यकीय कन्या उच्च विद्यालय प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया. कथावाचक डॉ शिवानी कृष्ण शुक्ला ने महारास के पांच अध्यायों का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि ये पांच अध्याय भागवत के पंच प्राण हैं. कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान एवं कंस वध का वर्णन किया. इसके साथ ही महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करने का प्रसंग भी सुनाया. कालयवन वध एवं उधव-गोपी संवाद का भी उल्लेख हुआ. पंडित ने उधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाने, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया. श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी भक्तों को आनंदित किया. आचार्य डॉ नवनीत जी ने कहा कि जो भक्त ईश्वर प्रेम में आनंदित होते हैं. श्रीकृष्ण-रूक्मिणी के विवाह में शामिल होते हैं, उनकी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया था. महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा एवं परमात्मा का मिलन हुआ.कथा के अंत में मुख्य यजमान डॉ प्राण मोहन सिंह संग डॉ नीलू सिंह ने श्रीमद भागवत कथा की आरती की. साथ ही भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया. वहीं आयोजन समिति सदस्य सागर कुमार नन्हें ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में बैठकर श्रीमद भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं. यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिये जगह जगह पानी की व्यवस्था की गयी है, समिति के भोलेनटियर यज्ञ स्थल पर सक्रिय रहते है. जिससे किन्ही को कोई परेशानी नहीं हो. मौके पर आये अतिथियों द्वारा महाआरती किया गया. जिसमें मुख्य रूप से ईस्ट एंड वेस्ट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन, समाजसेवी जितेंद्र सिंह चौहान, प्रभात कुमार सिंह, सोनू तोमर, ज्योतिषाचार्य तरुण झा, डॉ संजय वशिष्ठ, मनोरंजन सिंह ने भाग लिया. मौके पर संस्थान कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजू, पप्पू सिंह, विजय बसंत सिंह, कुमार अमरज्योति जायसवाल, राणा करणजीत सिंह, विनय मिश्रा, विद्या सिंह राठोर, अनुष्का सिंह, प्रिया कुमारी, वैशाली कुमारी, शिवानी कुमारी, मोनू महाकाल, विनीत सिंह, बंटी झा, समीर कुमार मिठू, अंकित सिंह, अभिजीत सिंह रघुवंशी, प्रिंस सिंह, गोलू सिंह, रिशु सिंह, इसान सिंह, आर्यन, रामप्रेवश साह महादेव, रोहण सिन्हा गुलशन, रौनक सिंह, रवि सिंह, गोविंद पासवान, शंकर शशि यादव, संतोष सिंह, सोनू सिंह, छोटू, गांधी जी, अभिषेक गुप्ता, ज्योति सिंह, आशीष टिंकू, शशि सिंह, मुकेश साह, संजीव सिंह सहित अन्य सहयोग में लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




