आग से सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

नगर परिषद क्षेत्र में अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर बुधवार को आग से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया.
अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह पर निकली जागरूकता रैली सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र में अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर बुधवार को आग से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी अमितोश कुमार ने किया. यह रैली सैनी टोला से प्रारंभ होकर डाकबंगला तक निकाली गयी. जिसमें स्कूली बच्चों के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दी. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने, तत्काल सूचना देने एवं प्राथमिक बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. स्कूली बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर आग से सावधानी, जीवन की सुरक्षा जैसे संदेश दिये. जिससे आम लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी. रैली मार्ग में स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की. इस मौके पर प्रशांत कुमार, विकास कुमार, निरंजन कुमार, संजीव कुम्हार, परवीन कुमार, सिंपल कुमारी, मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










