दबिया से रेत दिया साले का गला, गंभीर

Published at :30 Jun 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
दबिया से रेत दिया साले का गला, गंभीर

सहरसा : सलखुआ थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में अपने भाई के ससुराल आये पचलख पहाड़पुर निवासी लड्डु कुमार ने बुधवार की देर रात सोयी अवस्था में भाई के साला अमरजीत का गला रेत दिया अौर फरार हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि पिछले शनिवार दबिया […]

विज्ञापन

सहरसा : सलखुआ थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में अपने भाई के ससुराल आये पचलख पहाड़पुर निवासी लड्डु कुमार ने बुधवार की देर रात सोयी अवस्था में भाई के साला अमरजीत का गला रेत दिया अौर फरार हो गया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि पिछले शनिवार

दबिया से रेत…
को भगैत प्रसाद का आयोजन था. वह भी रिश्तेदार के नाते आया था. रविवार के दिन वह चला गया. बुधवार की रात अचानक आया और दबिया से अमरजीत का गला रेत दिया. अमरजीत की आवाज सुन अन्य लोगों की नींद टूटी, तो वह भाग गया. भागने के दौरान घर के पीछे उसका बैग, चप्पल व एटीएम कार्ड छूट गया. परिजनों ने दबिया भी बरामद कर लिया. परिजनों ने किसी भी विवाद से इनकार किया. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय सलखुआ थाना को देकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ विनय कुमार सिंह ने इलाज किया. इलाजरत अमरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है और वह मौत से जूझ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन