महागठबंधन में दरार नहीं : शरद

Published at :23 Jun 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन में दरार नहीं : शरद

प्रेस वार्ता. राष्ट्रपति चुनाव का असर नहीं, सभी दल मिशन 2019 को ले एकजुट बोले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी सरकार भूल गयी अपना वायदा सहरसा : राष्ट्रपति चुनाव में जदयू का स्टैंड साफ है. पूरी पार्टी रामनाथ कोविंद के साथ है. मैं भी पार्टी के साथ हूं. हालांकि महागंठबंधन में कोई दरार नहीं […]

विज्ञापन

प्रेस वार्ता. राष्ट्रपति चुनाव का असर नहीं, सभी दल मिशन 2019 को ले एकजुट

बोले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी सरकार भूल गयी अपना वायदा
सहरसा : राष्ट्रपति चुनाव में जदयू का स्टैंड साफ है. पूरी पार्टी रामनाथ कोविंद के साथ है. मैं भी पार्टी के साथ हूं. हालांकि महागंठबंधन में कोई दरार नहीं रहेगा. सभी घटक दल मिशन 2019 के लिए एकजुट हैं. यह बातें गुरुवार को सहरसा परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शरद यादव ने कही. जदयू नेता श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है. पूर्व के चुनाव में जदयू ने एनडीए घटक दल में रहने के बावजूद प्रणव मुखर्जी का समर्थन किया था.
मोदी ने बनाया योग का तमाशा: शरद यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने चुनावी वादे से भटक गयी है. योग का सबसे बड़ा केंद्र बिहार के मुंगेर में विख्यात है. लोग योग को सदियों से अपनाते रहे हैं. लेकिन प्रधानमंत्री व उनके मंत्री विकास कार्यों को करने के बजाय योग का तमाशा बनाये हुए हैं. सरकार ने चुनाव में प्रत्येक वर्ष 2 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. वर्तमान में महज एक लाख तीस हजार लोगों को ही रोजगार मुहैया कराया जा रहा है. यह आंकड़ा सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा जारी किया गया है. स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं की जा रही. किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. अभी तक तीन लाख से अधिक किसानों ने कर्ज से दब कर जिंदगी समाप्त कर ली है. सबसे ज्यादा घटनाएं महाराष्ट्र में हो रही है. देश का जीडीपी बढ़ने के बजाय डेढ़ प्रतिशत नीचे गिर चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दे से भटक गाय व गंगा के नाम पर राजनीति करने में लगी हुई है. देश में गाय व गंगा को आगे कर नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है. देश में दुग्ध का उत्पादन कम होने लगा है.
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद व उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर आयकर छापेमारी की बाबत शरद ने कहा कि सरकार जांच करा कर स्थिति साफ कर ले.
जल्द शुरू होगा अोवरब्रिज का निर्माण
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू होगा. इसके अलावा शहर को जलनिकासी से निजात दिलाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को मंजूरी दी गयी है. जिसके एवज में 80 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद प्रथम फेज में सहरसा को 54 करोड़ रुपये की राशि निर्गत की जा चुकी है. कंपनी द्वारा कार्य भी शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा शहर में कहीं भी समस्या बची है तो नगर परिषद बोर्ड की बैठक में उन बिंदुओं को पारित करने पर सरकार अतिरिक्त राशि का प्रावधान करेगी. इस मौके पर विधायक दिनेश चंद्र यादव, विधान पार्षद विजय वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, अक्षय झा, रत्नेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन