योजना में लूट, ग्रामीणों ने रोका काम

Published at :23 Jun 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
योजना में लूट, ग्रामीणों ने रोका काम

महिषी : विभागीय अधिकारियों की अनदेखी व मिलीभगत से सड़क निर्माण में संवेदकों की लूट से आमजन आक्रोशित हैं. कोसी क्षेत्र में पूर्वी पुनर्वास से दरभंगा सीमा को जोड़ने के लिए तीन करोड़ से भी अधिक की राशि की प्रस्वीकृत योजना से 275 किमी सड़क निर्माण का स्थानीय सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर […]

विज्ञापन

महिषी : विभागीय अधिकारियों की अनदेखी व मिलीभगत से सड़क निर्माण में संवेदकों की लूट से आमजन आक्रोशित हैं. कोसी क्षेत्र में पूर्वी पुनर्वास से दरभंगा सीमा को जोड़ने के लिए तीन करोड़ से भी अधिक की राशि की प्रस्वीकृत योजना से 275 किमी सड़क निर्माण का स्थानीय सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर ने फीता काट कार्यारंभ कराया था.

संवेदक द्वारा सड़क में बिना मिट्टी भराई के पंचायत योजनाओं से निर्मित सड़क की मिट्टी को जेसीबी से लेबलिंग कर मेटल बिछाने का कार्य होता देख ग्रामीण भड़के. पूर्व मुखिया सगीर आलम की अगुवाई में ग्रामीण सुखदेव सादा, रामचंद्र सादा, भूखल सहनी, रामखेलावन सहनी, मो इजहार, शमसेर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कार्य कर रहे मजदूरों को खदेड़ निर्माण पर रोक लगाते प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य कराने की हिदायत दी. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन