नकली सीमेंट के छह गोदाम सील, पांच हुए गिरफ्तार

Published at :18 Jun 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
नकली सीमेंट के छह गोदाम सील, पांच हुए गिरफ्तार

सहरसा : जिस व्यक्ति के जिम्मे राष्ट्र निर्माण की जिम्मेवारी हो और वही जब अवैध कार्य करना शुरू कर दे तो फिर बच्चों के भविष्य का अंदाजा ही लगाया जा सकता है. सदर एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में जिस विपिन झा के गोदाम सील किया गया है, वह पेशे से शिक्षक है और […]

विज्ञापन

सहरसा : जिस व्यक्ति के जिम्मे राष्ट्र निर्माण की जिम्मेवारी हो और वही जब अवैध कार्य करना शुरू कर दे तो फिर बच्चों के भविष्य का अंदाजा ही लगाया जा सकता है. सदर एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में जिस विपिन झा के गोदाम सील किया गया है, वह पेशे से शिक्षक है और कुछ दिन पूर्व शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में जेल भी जा चुका है. वहीं इस शिक्षक पर सर्वनारायण सिंह कॉलेज गोदाम के समीप संचालित गोदाम में एक लड़की से छेड़खानी का आरोप भी लग चुका है. शुक्रवार की दोपहर से जिला प्रशासन द्वारा नकली सीमेंट विक्रेताओं के विरुद्ध की गयी छापेमारी देर रात तक जारी रही.

बनगांव रोड स्थित हर्ष इंटरप्राइजेज से शुरू हुई कार्रवाई देर रात कहरा ब्लाॅक रोड में ट्रैक्टर पर लाद कर भाग रहे चालक वकील यादव को पकड़ने के बाद टीम की कार्रवाई थमी. इस दौरान आठ गोदामों की जांच की गयी. इसमें छह गोदाम को सील कर दिया गया. सदर एसडीओ सौरभ जोरवाल व सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतृत्व में जारी छापेमारी की भनक लगते ही नकली सीमेंट के कारोबारियों ने अपनी दुकान व गोदाम का शटर गिरा फरार हो गये. वहीं कार्रवाई पर वे लोग लगातार नजर रख रहे थे.

सदर एसडीओ ने बताया कि विपिन झा के दो, सुधीर झा के दो, पप्पू यादव के एक व वकील यादव का एक गोदाम को सील किया गया है. वहीं हर्ष इंटरप्राइजेज के संचालक पप्पू यादव, विपिन झा के गोदाम से तीन मजदूर व वकील यादव को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि जानकारी के अनुसार वकील यादव ट्रैक्टर चालक है और गोदाम किसी दूसरे का है. पुलिस छानबीन में जुटी है. सभी गोदाम को सील कर दिया गया है. इसके अलावे सिमराहा सहित अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गयी थी.

सीमेंट बनाने वाली मशीनें जब्त
छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विपिन झा के गोदाम में नकली सीमेंट बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले मशीन को भी जब्त किया. लोगों ने कहा कि यह कारोबार वर्षों पूर्व से शहर में चल रहा था. इसकी जानकारी आम से लेकर खास लोगों तक को थी, लेकिन कई बार संदेह में आने के बावजूद मामला दब जाता था. इसके कारण इन लोगों का कारोबार थमने की बजाय प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था. लोगों ने कहा कि संयोगवश सदर एसडीओ की नजर इस कारोबार पर पड़ी. लोगों ने सदर एसडीओ से इसी तरह नाप तौल पर भी कार्रवाई की मांग की है. सीमेंट तो सीमेंट बालू व गिट्टी भी ग्राहकों को कम दिया जाता है, जबकि कीमत पूरी वसूली जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन