मानस नगर में घर से लाखों के जेवरात व नकद चोरी

Published at :18 Jun 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
मानस नगर में घर से लाखों के जेवरात व नकद चोरी

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला बायपास रोड स्थित मानस नगर निवासी संजीव कुमार मिश्र के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि सपरिवार घर में सोये थे. देर रात चोर ने घर में घुस कर पांच भरी सोना के जेवरात, दस भरी […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला बायपास रोड स्थित मानस नगर निवासी संजीव कुमार मिश्र के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि सपरिवार घर में सोये थे. देर रात चोर ने घर में घुस कर पांच भरी सोना के जेवरात, दस भरी चांदी के जेवरात व 15 हजार नकदी की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि मामले की लिखित जानकारी सदर थाना को दे दी गयी है. इस तरह चोरी की वारदात के बाद लोगों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. लोगों ने कहा कि शायद गृहस्वामियों को बेहोश कर चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन