सुप्तावस्था में छात्र पर गिरा बिजली का तार, करंट से मौत

Published at :12 Jun 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
सुप्तावस्था में छात्र पर गिरा बिजली का तार, करंट से मौत

पतरघट : गोलमा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत पटेल नगर बस्ती के वार्ड नंबर बारह में शनिवार की रात एक 16 वर्षीय स्कूली छात्र रोहित महतो की सोयी हुए अवस्था में बिजली पंखा का तार टूट कर शरीर पर गिर जाने से करंट से दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया व सरपंच ने […]

विज्ञापन

पतरघट : गोलमा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत पटेल नगर बस्ती के वार्ड नंबर बारह में शनिवार की रात एक 16 वर्षीय स्कूली छात्र रोहित महतो की सोयी हुए अवस्था में बिजली पंखा का तार टूट कर शरीर पर गिर जाने से करंट से दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया व सरपंच ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया.

घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्र रोहित पढ़ाई में बहुत अच्छा था. परिजनों ने घटना के बाबत पतरघट पुलिस को आवेदन देकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इस बाबत ओपी प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन