घर जला, हजारों की संपत्ति का नुकसान

सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित अतलखा पंचायत के जम्हरा गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार अतलखा पंचायत के जम्हरा गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र प्रमोद यादव के […]
सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित अतलखा पंचायत के जम्हरा गांव में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार अतलखा पंचायत के जम्हरा गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी शिवनंदन यादव के पुत्र प्रमोद यादव के घर में शनिवार देर रात आग लग गयी जिसमें उसका सबकुछ राख हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अतलखा पंचायत के राजस्व कर्मचारी मणि पासवान ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया. वहीं पंचायत की मुखिया अरूणा देवी, समाजसेवी चंद्रिका यादव ने पीड़ितों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




