पुत्र की बरामदगी के लिए मां अनशन पर

Published at :08 Jun 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
पुत्र की बरामदगी के लिए मां अनशन पर

पुलिस ने लड़की को लिया हिरासत में सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ से हुआ था लापता, परिजन जता रहे हत्या की आशंका सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित किराये के मकान से कई दिन पूर्व गायब सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अमरोला टोला सिटानाबाद निवासी 27 वर्षीय नीरज कुमार का अब […]

विज्ञापन

पुलिस ने लड़की को लिया हिरासत में

सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ से हुआ था लापता, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित किराये के मकान से कई दिन पूर्व गायब सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अमरोला टोला सिटानाबाद निवासी 27 वर्षीय नीरज कुमार का अब तक पता नहीं चला है. उसकी हत्या की आशंका जताते हुए बुधवार को मां ज्ञानी देवी ने सुपर बाजार द्वार पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया.
परिजनों ने चार दिन पूर्व वीर कुंवर सिंह चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया था. परिजनों ने आरोप लगाया कि लगभग 15 दिन पूर्व नीरज अचानक लापता हो गया था. इसको लेकर सदर थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था. परिजनों ने सुपौल जिले की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में उसके परिजनों द्वारा बीते 16 मई को हत्या कर शव को फेंक दिये जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस इतना
पुत्र की बरामदगी…
होने के बाद लड़की व कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है. बावजूद मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है. परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पूछताछ में भी युवक की हत्या की बात सामने आ चुकी है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से शव बरामद करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.
क्या था मामला : सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अमरोला टोला सिटानाबाद निवासी हरिलाल दास की पत्नी ज्ञानी देवी ने सदर थाने में अपने पुत्र के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था. दिये आवेदन में उन्होंने कहा था कि वह गांधी पथ में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा का तैयारी करता व ट्यूशन पढ़ाता था. कुछ दिनों से उसका मोबाइल बंद आ रहा था. गांधी पथ आकर पता किया तो पता चला कि वह कई दिनों से नहीं आ रहा है. कभी कभी उसका मोबाइल ऑन होता है, तो दूसरा व्यक्ति गाली-गलौज करता है. उन्होंने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी जान को खतरा बताया था.
पीड़ित मां ने कहा कि दो वर्ष पूर्व नीरज ने एक लड़की से शादी करने की बात कही थी. डांटने पर उसने शादी से इनकार कर दिया था. उन्होंने लड़की के कई परिजनों का मोबाइल नंबर देकर कार्रवाई की मांग की थी. मौके पर योगेंद्र दास, बिहार विकास मोरचा के सोनू तोमर, अमित पाठक, राजकुमार पोद्दार, श्रवण कुमार, रामविलास दास, दीपक कार, रमेश दास, महादेव तांती, रेणु दास, उमेश दास, विजय कुमार, मीणा देवी, सुचिता कमारी, दुलारी देवी, आमना खातून, उषा देवी, रंजन देवी, नीलम देवी, सरिता देवी, विवेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
लड़की सहित तीन गये जेल
पुलिस ने नीरज की मां के आवेदन पर बनाये गये नामजद आरोपित सुपौल जिले के भेलाही निवासी ममता झा, सुधा देवी व अमित कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि पुलिस अनुसंधान कर रही है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन