तार जोड़ने के दौरान लगा करंट, मजदूर की मौत

Published at :08 Jun 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
तार जोड़ने के दौरान लगा करंट, मजदूर की मौत

बख्तियारपुर मुख्य बाजार की घटना सिमरी : नगर पंचायत अंतर्गत मुख्य बाजार में बुधवार को एक टेंट हाउस में काम कर रहे युवक को तार जोड़ने के क्रम में करंट लग गया. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौड़ […]

विज्ञापन

बख्तियारपुर मुख्य बाजार की घटना

सिमरी : नगर पंचायत अंतर्गत मुख्य बाजार में बुधवार को एक टेंट हाउस में काम कर रहे युवक को तार जोड़ने के क्रम में करंट लग गया. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनमा ईटहरी प्रखंड के घोड़दौड़ गांव निवासी बनारसी शर्मा का पुत्र सनोज शर्मा (25 वर्ष) बख्तियारपुर मुख्य बाजार में टेंट लगा रहा था. इसी दौरान बिजली तार जोड़ने के क्रम में जोरदार झटका लगा. लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन