घंटों जाम रहा एनएच

सहरसा : सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित डुमरैल चौक से लेकर बैजनाथपुर चौक तक मक्का लदे ट्रक के कारण घंटों जाम रहा. जानकारी के अनुसार, जाम इतना भयावह था कि वाहन खिसक भी नहीं पा रहे थे. घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. ट्रक के कारण दोनों तरफ बस व अन्य वाहन भी जस के […]
सहरसा : सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित डुमरैल चौक से लेकर बैजनाथपुर चौक तक मक्का लदे ट्रक के कारण घंटों जाम रहा. जानकारी के अनुसार, जाम इतना भयावह था कि वाहन खिसक भी नहीं पा रहे थे. घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. ट्रक के कारण दोनों तरफ बस व अन्य वाहन भी जस के तस खड़े रहे.
सूचना मिलते ही सदर एसडीओ सौरभ जोड़वाल, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, सदर थानाध्यक्ष भाई भरत, यातायात प्रभारी नागेंद्र राम पहुंच कर आवागमन बहाल कराया. यातायात प्रभारी ने बताया कि सदर एसडीओ ने धर्मकांटा संचालक को सख्त हिदायत दी है कि ट्रक को आते ही उसकी नापी कर उसे छोड़ दें. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




