बिहार : सहरसा में व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Updated at : 06 Jun 2017 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सहरसा में व्यवसायी से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के नरियार आरा मिल के समीप गिट्टी, बालू, सीमेंट व छड़ के विक्रेता बटराहा निवासी वरुण ठाकुर से दुकान पहुंच कर पांच लाख रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित व्यवसायी के आवेदन […]

विज्ञापन

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के नरियार आरा मिल के समीप गिट्टी, बालू, सीमेंट व छड़ के विक्रेता बटराहा निवासी वरुण ठाकुर से दुकान पहुंच कर पांच लाख रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित व्यवसायी के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी हैं.

सदर थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि वह अपने दुकान पर बैठा था कि मोहल्ला के ही नुनुमणि सिंह के घर मे किराए पर रहने वाले पूर्णिया निवासी सुधांशु सिंह, सुनील सिंह दुकान पर आया और पांच लाख रुपया रंगदारी की मांग की. रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी दिया. साथ ही उनलोगों ने काउंटर में बिक्री का रखा 80 हजार निकाल लिया. विरोध करने मारपीट भी किया गया.

पीड़ित ने कहा कि पूर्व में भी इन लोगों के द्वारा रंगदारी की मांग की थी. बीच बचाव करने गए उसके साले अमित कुमार से भी मारपीट किया. उन्होंने कहा कि दोनों अपराधी किस्म का व्यक्ति है, कभी भी कोई घटना कर सकता है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गयी है.

बिहार के सहरसा में दबंगों का कहर, डायन कह पिलाया मैला, जिंदा जलाने की दी धमकी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन