पेड़ काटते समय ऊंचाई से गिरा मजदूर, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
पेड़ काटते समय ऊंचाई से गिरा मजदूर, हालत नाजुक

पेड़ काटते समय ऊंचाई से गिरा मजदूर, हालत नाजुक

विज्ञापन

सुरक्षा किट न होने पर उठे सवाल सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के थाना के समीप गुरुवार दोपहर बाद एक विशालकाय वृक्ष को काट रहे मजदूर अचानक पेड़ पर से नीचे गिर गये. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि घटनास्थल पर मौजूद वन विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी मजदूर को आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी मजदूर थाना क्षेत्र नया टोला गांव के निवासी रघुवीर शर्मा का 42 वर्षीय पुत्र जुगत मिस्त्री है. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जख्मी मजदूर थाना के समीप एक विशालकाय वृक्ष पर चढ़ा हुआ था. अचानक वह पेड़ पर से नीचे गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. फिलहाल उसका इलाज सहरसा में चल रहा है. बिना सेफ्टी किट के हो रही कटाई मालूम हो कि डाकबंगला चौराहा से शर्मा चौक स्थित हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे कई विशालकाय वृक्ष को कटवाने के लिए नप प्रशासन द्वारा वन विभाग को पेड़ कटवाने के लिए पत्राचार किया गया था. जिसके बाद सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए वन विभाग के पदाधिकारी के मौजूदगी में वृक्ष को कटवाने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन गुरुवार को हुए इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना कि आखिर किसके अनुमति से बिना सेफ्टी किट के मजदूरों से इतने बड़े – बड़े को पेड़ को कटवाया जा रहा था.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन