Rupesh Murder Case: नयी थ्योरी पर आगे बढ़ी जांच, बिल्डर के चार करीबियों को SIT ने उठाया, इन शहरों में हुई छापामारी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Feb 2021 7:50 AM
इंडिगो एयरलाइंस के पटना एयरपोर्ट के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में एसआइटी ने जांच की गति तेज कर दी है.
पटना. इंडिगो एयरलाइंस के पटना एयरपोर्ट के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में एसआइटी ने जांच की गति तेज कर दी है.
एसआइटी इस मामले में बिल्डर को हिरासत में लेकर पहले से पूछताछ कर रही है. इसके अलावे बिल्डर के मोबाइल फोन के सीडीआर के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की गयी है और उन सभी को दानापुर, रामकृष्णा नगर, बख्तियारपुर इलाके से उठा कर पूछताछ कर रही है.
एसआइटी ने एक पति-पत्नी को भी पूछताछ के लिए लाया था. इसमें पति से फिलहाल पूछताछ जारी है और पत्नी को सोमवार की शाम छोड़ दिया गया है. जिन लोगों से पूछताछ हो रही है, उन सभी की कड़ी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है.
सबसे पहले एसआइटी ने दानापुर इलाके से बिल्डर के करीबी को पकड़ा था. उसकी निशानदेही और दी गयी जानकारी के आधार पर बख्तियारपुर व रामकृष्णा नगर इलाके से पति-पत्नी समेत तीन को पकड़ा गया.
सूत्रों के अनुसार अब एसआइटी की जांच की गति सही दिशा पकड़ चुकी है और कुछ दिनों में मामले के खुलासा होने की संभावना बढ़ गयी है.
एसआइटी पटना के साथ ही गोपालगंज, बेगूसराय, छपरा, वैशाली आदि जिलों में भी छापेमारी कर रही है और वहां से भी कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, इन जिलों के अलावे कांट्रेक्ट किलरों की खोज में एसआइटी बिहार के बाहर भी कई राज्यों का भ्रमण कर चुकी है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










