Bihar News: चार बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला, इस वजह से पति को दी जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
rohtas news| A woman in Bihar fled with her lover along with her four children and threatened to kill her husband

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: रोहतास के अकोढ़ीगोला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. महिला बच्चों के साथ घर का सारा सामान भी ले गई और पति को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. मामला थाने तक पहुंच गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला घर से सारा सामान समेटकर ले गई है. वहीं, महिला के प्रेमी ने उसके पति को फोन कर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

पति को जान से मारने की दी धमकी

मूल रूप से डिहरी थाना क्षेत्र के खैरही गांव निवासी संतोष प्रजापति कोचस में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है. सोमवार को उसे अचानक एक कॉल आया, जिसमें कैथी गांव निवासी विकास कुमार उर्फ अतुल तिवारी ने बताया कि उसकी पत्नी अब उसके साथ रहने जा रही है और उसने चारों बच्चों को भी साथ ले लिया है. साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.

इस कॉल के बाद संतोष के होश उड़ गए. उसने तुरंत अपने ससुराल पक्ष को जानकारी दी और जब वे लोग घर पहुंचे, तो देखा कि घर पर ताला बंद था. ताला तोड़कर अंदर घुसे तो घर का सारा सामान गायब मिला. इसके बाद संतोष ने अकोढ़ीगोला थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई.

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार महिला व चारों बच्चों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है. पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए भी उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है. इधर, संतोष गहरे सदमे में है. उसका कहना है कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर किसी और के साथ चली जाएगी. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Also Read: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन