बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Jun 2025 6:10 PM
जमुई स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग
Bihar Train: जमुई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. ट्रेन के दो कोच के बीच से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ.
Bihar Train: मंगलवार दोपहर बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन (संख्या 13208) के दो कोच के बीच अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं. यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी हुई थी.
धुआं निकलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. जान बचाने की जद्दोजहद में यात्री तेजी से कोच से उतरकर स्टेशन परिसर में इधर-उधर भागने लगे. सौभाग्य से किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.
फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों, स्टेशन अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया. फायर ब्रिगेड की सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया.
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने माइकिंग के माध्यम से यात्रियों को आश्वस्त किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. जले हुए कोच को ट्रेन से अलग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है.
शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह?
स्टेशन प्रबंधक नीतीश कुमार ने बताया कि आग आउटर सिग्नल के पास ट्रेन की दो बोगियों के बीच लगे कनेक्शन वायर से उठी थी. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, मामले की गहन जांच जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेन का परिचालन बहाल करने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं.
एक बार और इस ट्रेन में लगी थी आग
गौरतलब है कि इससे पहले भी किउल रेलवे स्टेशन पर इसी ट्रेन में आग लगने की एक घटना सामने आ चुकी है. लगातार दो घटनाओं ने इस ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन पर अतिरिक्त सतर्कता और जिम्मेदारी का दबाव बढ़ गया है.
Also Read: बिहार के युवाओं को नौकरी का तोहफा, 4858 पदों पर बहाली को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










