जमुई के गिद्धौर के पतसंडा में जर्जर पीसीसी सड़क पर जलजमाव, आठ साल से ग्रामीण झेल रहे परेशानी

Updated:
विज्ञापन
  फोटो केप्शन : पतसंडा पंचायत में सड़क की जर्जर स्थिति | Prabhat Khabar Network

फोटो केप्शन : पतसंडा पंचायत में सड़क की जर्जर स्थिति | Prabhat Khabar Network

Jamui News: गिद्धौर के पतसंडा में बीते आठ सालों से जर्जर पीसीसी सड़क के कारण लगातार बारिश में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. इससे वार्ड 10 के निवासियों का जीवन दूभर हो गया है, साथ ही बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है.

विज्ञापन

Jamui News: जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में आठ वर्ष पहले बनी पीसीसी सड़क जर्जर हो चुकी है. लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और नाला निर्माण की मांग तेज कर दी है.

बारिश में सड़क बनी परेशानी का कारण

ग्रामीणों के अनुसार लाखों रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है और पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है. इससे पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण आसपास बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है.

नाला नहीं होने से बढ़ रही समस्या

ग्रामीण रीना कुमारी ने पंचायती राज विभाग को आवेदन देकर जर्जर सड़क की मरम्मत के साथ धतुरी यादव के घर से योगेंद्र साह के घर तक नाला निर्माण कराने की मांग की थी.

शिकायत के बाद तत्कालीन पंचायत सचिव ने स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को सौंपी थी. रिपोर्ट में सड़क के क्षतिग्रस्त होने और जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी का उल्लेख किया गया था.

इसके बाद 12 जून 2026 को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने विभागीय पत्र के माध्यम से जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई को भी समस्या से अवगत कराया.

Jamui News: ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की

ग्रामीण सुखदेव रावत, प्रदीप साह, विकास कुमार, रीना देवी और प्रकाश रावत समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और नाला निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि हर बरसात में यही समस्या सामने आती है और लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित होता है.

क्या बोले प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी?

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि इस योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि आवंटन मिलते ही सड़क की मरम्मत के साथ नाला निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


विज्ञापन
कुमार सौरभ

लेखक के बारे में

By कुमार सौरभ

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन