दवा विक्रेताओं की बंदी, मरीज रहे बेहाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम सदर : शहर में मंगलवार को दवा विक्रेता की हड़ताल से मरीजों को हाल बेहाल रहा. दवा के विक्रेता के हड़ताल पर जाने से सभी दवा की दुकानें बंद रही. इसमें काफी संख्या में मरीजों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएसन सासाराम के अध्यक्ष ने अमरेंद्र […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : शहर में मंगलवार को दवा विक्रेता की हड़ताल से मरीजों को हाल बेहाल रहा. दवा के विक्रेता के हड़ताल पर जाने से सभी दवा की दुकानें बंद रही. इसमें काफी संख्या में मरीजों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएसन सासाराम के अध्यक्ष ने अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि यह हड़ताल एसोसिएसन के अध्यक्ष जेएस सिंधे के आह्वान पर जिले भर में किया गया. उन्होंने बताया कि सरकार यदि पांच सूत्री के मांगों को नहीं मानती तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. अध्यक्ष ने बताया कि जटिल व पुराने कानून में संसोधन में हमारी प्रमुख मांग हैं. फार्मासिस्ट के अनिवार्यता के कारण दवा विक्रेता नाखुश है.
करगहर- सरकार के द्वारा दवाओं की आनलाइन बिक्री किये जाने के लिए बनाये गये नियमों व इ फाॅर्मेसी पालिसी के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के अधिकतर दवा दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी. दुकानदारों का कहना था कि आॅनलाइन दवा खरीदने से मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.
नोखा – सरकार की नीतियों के खिलाफ सभी दावा की दुकानें बंद रहीं. दवा के विक्रेताओं ने बताया की सरकार की गलत नीतियों के कारण मंगलवार को सभी दुकान बंद कर विरोध किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










