नाक से निकाला दो सौ ग्राम मांस का टुकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सर्जरी के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ता जा रहा है. मंगलवार को डॉक्टरों ने एक मरीज के नाक का सफल ऑपरेशन कर करीब दो ग्राम के मांस के टुकड़े को निकाला. इस संबंध में कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि काराकाट प्रखंड के […]
विज्ञापन
सासाराम कार्यालय : नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सर्जरी के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ता जा रहा है. मंगलवार को डॉक्टरों ने एक मरीज के नाक का सफल ऑपरेशन कर करीब दो ग्राम के मांस के टुकड़े को निकाला. इस संबंध में कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि काराकाट प्रखंड के मोहनपुर निवासी 17 वर्षीय युवक मनीष कुमार के गला में सूजन था. वह काफी परेशान था. वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहा था.
संस्थान के इएनटी विभाग के जांच में पता चला कि उसके नाक में मांस का थक्का जमा हुआ है. इएनटी विभाग के डॉ सुजीत कुमार के नेतृत्व में एनेस्थेसिया के डॉ नीरज कुमार व डॉ टीके राय टीम ने सफल ऑपरेशन कर उसके नाक से करीब दो सौ ग्राम का मांस का टुकड़ा निकाला. मरीज इस समय पूरी तरह स्वस्थ है. उन्होंने कहा कि इस तरह के इलाज के लिए पहले बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था. लेकिन, अब नारायण मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में ही बड़े से बड़े असाध्य रोग का ऑपरेशन होने से मरीजों को मानसिक व आर्थिक परेशानी से राहत मिलने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










