वेंडर जोन में जाने से फिर कतरा रहे सब्जी विक्रेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रोड किनारे दुकानें लगाने से सिकुड़ी सड़क, लोग परेशान सासाराम कार्यालय : शहर को जाम व अतिक्रमण की समस्या से मुक्त कराने के साथ फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी जगह देने की कवायद के तहत नगर पर्षद ने तकिया ओवरब्रिज के नीचे वेंडर जोन की स्थापना की थी. बाजाब्ता उद्घाटन भी हुआ. कुछ दुकानदार मरजी से […]
विज्ञापन
रोड किनारे दुकानें लगाने से सिकुड़ी सड़क, लोग परेशान
सासाराम कार्यालय : शहर को जाम व अतिक्रमण की समस्या से मुक्त कराने के साथ फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी जगह देने की कवायद के तहत नगर पर्षद ने तकिया ओवरब्रिज के नीचे वेंडर जोन की स्थापना की थी. बाजाब्ता उद्घाटन भी हुआ. कुछ दुकानदार मरजी से तो कुछ बल प्रयोग के बाद सड़क किनारे के फुटपाथ को छोड़कर वेंडर जोन में चले गये. लेकिन, वेंडर जोन में सुविधाओं के अभाव और अतिक्रमण को लेकर सुस्त पड़े नगर पर्षद को देख बड़ी संख्या में दुकानदार वेंडर जोन छोड़ बाहर निकल पड़े हैं. आलम यह ह�� कि पुरानी जीटी रोड व रौजा रोड में एक बार फिर फुटपाथी दुकानों के कारण सड़क सिकुड़ने लगी है. सड़क जाम की समस्या सिर उठाने लगी है. पैदल चलनेवालों को परेशानी होने लगी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि दुकानदार सड़क के एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमा कर दुकानें लगाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई घट गयी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
समय-समय पर अतिक्रमण हटाया जाता रहा है. फुटपाथ की दुकानें फिर हटायी जायेंगी. वेंडर जोन में सुविधाओं के लिए योजना बनी है. जल्द ही उसके क्रियान्वयन के लिए कार्य शुरू किया जायेगा.
मनीष कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी
चुनाव के कारण रुकी कार्रवाई
नगर पर्षद में वार्ड के चुनाव के कारण अधिकारियों का इस समस्या की ओर ध्यान कम रहा. मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कोई बड़ा अभियान नहीं चला. इसका फायदा उठा धीरे-धीरे पुरानी जीटी रोड व रौजा रोड में फुटपाथी दुकानदार अपना पैर जमाने लगे. चुनाव की सरगरमी ज्यादा बढ़ी, तो कई ने स्थायी झोंपड़ी डाल ली. आलम यह हुआ कि अतिक्रमण हटाने के समय चौड़ी हुई सड़क फिर सिकुड़ गयी. वाहनों का जाम इन सड़कों पर होने लगा है. भीषण गरमी में लोगों को जाम में परेशानी होने लगी है.
वेंडर जोन छोड़ बाहर आने लगे दुकानदार
वेंडर जोन में असुविधाओं के कारण दुकानदार उससे बाहर आने लगे हैं. भीषण गरमी में पीने का पानी नहीं है, तो दुकानदारों के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं. ऐसी स्थिति में दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं दूसरी ओर कुछ दुकानों के मुख्य सड़क पर लगने से वेंडर जोन में दुकानदारी प्रभावित होते देख कई दुकानदार वेंडर जोन छोड़ सड़क किनारे आ गये हैं. एक दुकानदार ने बताया कि सड़क पर दुकान लगने से हमारे पास ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं. ऐसे में वहां ठहरना मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










