शहर का नाम किया रोशन

Published at :27 May 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
शहर का नाम किया रोशन

सांसद, विधायक व बुद्धिजीवियों ने दी उपलब्धि पर बधाई डेहरी : शहर के पाली रोड निवासी सेवानिवृत आचार्य डॉ ललन सिंह के पुत्र डॉ विशाल कुमार ने लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन ऑफ ग्लासगो से आरसीएस की डिग्री प्राप्त कर शहर ही नहीं देश का नाम उंचा किया है. उनकी इस उपलब्धि […]

विज्ञापन
सांसद, विधायक व बुद्धिजीवियों ने दी उपलब्धि पर बधाई
डेहरी : शहर के पाली रोड निवासी सेवानिवृत आचार्य डॉ ललन सिंह के पुत्र डॉ विशाल कुमार ने लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन ऑफ ग्लासगो से आरसीएस की डिग्री प्राप्त कर शहर ही नहीं देश का नाम उंचा किया है. उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, विधान पर्षद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री मो इलियास हुसैन, वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डॉ नवल किशोर दूबे, आउएफ एसके पांडे व अन्य डॉ विशाल व उनके पिता आचार्य ललन सिंह को बधाई दी है. पीजीआइ चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स के पद पर कार्यरत डॉ विशाल की 10वीं तक की स्कूली शिक्षा रामकृष्ण मिशन देवघर से हुई है.
11वीं व 12वीं की परीक्षा शहर के मॉडल स्कूल डालमियानगर से अच्छे अंकों से पास करने के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस व पीजीआइ चंडीगढ़ से एमएस आर्थो की परीक्षा पास कर पीजीआइ में ही देश की सेवा कर रहे हैं. डीएनबी, एमएन, एएमएस, एमआरसीपीएस(ग्लासगो), एसआइसीओटी(ब्रुसवेल), एम सीएच, एफआइसीएस, एफआइएएमएस, एफआइएमएसए जैसी ड्रिग्रियों लेनेवाले डॉ विशाल ने 40 से अधिक लेक्चर देश विदेशों में दिये हैं. देश विदेश के जर्नल में उनके 70 से अधिक लेख छप चुके हैं.
25 से अधिक इटरनेशल व नेशनल अवार्ड उन्हें मिले हैं. डॉ विशाल की पत्नी डॉ ज्योत्सना रानी भी उसी अस्पताल में ग्यानोलाजिस्ट हैं. उन्हें भी अपने पति की इस उपलब्धि पर गर्व है. डॉ विशाल अपनी सारी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं. उन्होंने आर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में एक पुस्तक भी लिखी है जो काफी फायदेमंद साबित हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन