स्वच्छता को मुंह चिढ़ा रहा कूड़े का ढेर

Published at :09 May 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता को मुंह चिढ़ा रहा कूड़े का ढेर

शौच की बदबू से लोगों का जीना मुहाल अकोढ़ीगोला : दरिहट पंचायत को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा रहा है. वहीं, पंचायत के एक दो वार्ड ऐसे हैं जहां कचरे का अंबार लगा है. लोग गंदगी व बदबू के बीच रहने को मजबूर है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों व शहरों को साफ-सुथरा […]

विज्ञापन
शौच की बदबू से लोगों का जीना मुहाल
अकोढ़ीगोला : दरिहट पंचायत को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा रहा है. वहीं, पंचायत के एक दो वार्ड ऐसे हैं जहां कचरे का अंबार लगा है. लोग गंदगी व बदबू के बीच रहने को मजबूर है.
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों व शहरों को साफ-सुथरा करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने मुहिम छेड़ रखा है. इसी अभियान के तहत गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए जिले के कई प्रखंडों में खुले में शौचमुक्त बनाने का अभियान जोर-शोर से चल रहा है.
दरिहट पंचायत में ओडीएफ को घोषित कराने का मुहिम तेजी से चल रहा है. इस अभियान की सफलता के लिए सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं सहित विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव के गली मुहल्ला तक रैलियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. गांवों में चौपाल लगी. ग्रामीणों को गाव को स्वच्छ बनाने के लिए शौचालय बनाने की अपील की गयी. शौचलय बनाने के लिए सरकारी सहायता राशि देने की बात हुई. कुछ घरो में शौचालय बना, लेकिन हालात में जस के तस बने हुए हैं. दरिहट पंचायत के वार्ड संख्या छह व सात के बीचों बीच एक कचरे का एक टापू खड़ा है.
यह कचरे का ढेर दो एकड़ में फैला है. पहले यहां लोगों का घर था. समय के साथ लोग यहां के घरों को छोड़ कर अन्य स्थानों पर घर बना लिये. खाली पड़े घरों में लोग कचड़ा फेंकने लगे. आज यह कचरा जमीन के सतह से 20 से 25 फुट ऊंचा एक टापू की तरह दिखता है. कचरे के ढेर से निकलने वाला बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन