नयी नगर सरकार के लिए शहर में बड़ी बहस कल

Published at :09 May 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
नयी नगर सरकार के लिए शहर में बड़ी बहस कल

सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद ने इस वित्तीय वर्ष के लिए करीब दो अरब रुपये का बजट बनाया है. हालांकि, कुछ राजनीतिक व विधिक कारणों से बजट पारित नहीं हो सका है. नयी सरकार के आने पर बजट पारित होगा. इतनी बड़ी बजट से कई ऐसे कार्य हो सकते हैं, जो शहर की सूरत बदल […]

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद ने इस वित्तीय वर्ष के लिए करीब दो अरब रुपये का बजट बनाया है. हालांकि, कुछ राजनीतिक व विधिक कारणों से बजट पारित नहीं हो सका है. नयी सरकार के आने पर बजट पारित होगा. इतनी बड़ी बजट से कई ऐसे कार्य हो सकते हैं, जो शहर की सूरत बदल सकते हैं. शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधा दी जा सकती है. इसके लिए दूर दृष्टि व बेहतर सोच वाली सरकार बननी जरूरी है, जो इस भारी भरकम बजट का इस्तेमाल अच्छे तरिके से कर सके.

इसके लिए नगर की सरकार में अच्छे, पढ़े-लिखे, दूर-दृष्टी व नयी सोच रखे वाले लोग पहुंचे. इसके लिए बड़े स्तर पर विमर्श जरूरी है. इसके लिए प्रभात खबर आगामी 10 मई को शहर के चौखंडी रोड स्थित आइके इंटरनेशनल में अपराह्न ‘अच्छी नगर सरकार के लिए नागरिकों का कर्तव्य’ विषय पर एक संगोष्ठी के तहत शहर के प्रबुद्धजनों, आम नागरिकों, वर्तमान व पूर्व पार्षदों को एक मंच लाने का प्रयास करेगा. आयोजन इस तरह का, जिसमें लोग बेबाकी से अपनी राय साझा करेंगे.

प्रभात खबर जिले की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है. किसी जिले की अच्छी छवि का आकलन उसके शहरों से किया जाता है. हमारे शहर सुंदर व सुविधा पूर्ण होंगे, तो जिले का नाम अपने-आप ऊपर हो जायेगा. लोगों का आकर्षण बढ़ेगा. प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस बड़ी बहस में शहर के जागरूक नागरिक आमंत्रित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन