गलत जगह जलमीनार, करोड़ों बेकार

अकबरपुर : अकबरपुर में करोड़ों की लागत से बना जलमीनार बिल्कुल बेकार साबित हो रहा है. यह जल मीनार करीब 10 वर्ष पहले सोन की तराई पर बना था. जबकि, वहां से पानी की सप्लाई जिस आबादी को होनी है वह काफी ऊंचाई पर है. हालांकि, उन इलाकों में आज भी पानी के लिए हाहाकार […]
अकबरपुर : अकबरपुर में करोड़ों की लागत से बना जलमीनार बिल्कुल बेकार साबित हो रहा है. यह जल मीनार करीब 10 वर्ष पहले सोन की तराई पर बना था. जबकि, वहां से पानी की सप्लाई जिस आबादी को होनी है वह काफी ऊंचाई पर है. हालांकि, उन इलाकों में आज भी पानी के लिए हाहाकार मचा है. दरअसल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों को रोहतास ब्लाॅक की तरफ आबादी वाली रहमानाबाद की ओर इसे बनाना था,
मगर अपनी अासानी के लिए यह सोन के किनारे बना दिया गया. जिससे पाइप में पानी नहीं चढ़ पाता है और धनी आबादी में जगह-जगह खराब व घटिया पाइप की वजह से रिसाव हो कर नाला जैसी स्थिति पैदा हो गया है. हाल ही में ककहरीया मुहल्ला निवासी दादु लाल ने पाइप से रिसाव होकर गली में जमा पानी को निकलवाने की बीडीओ से गुजार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










