वार्ड सात में अधूरी नाली की हो गयी मरम्मत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खबर छपने के बाद 12 घंटे में ही बदला अधूरी नाली का रंग-रूप सासाराम शहर : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड सात में गोपालगंज मुहल्ले में नाली व गली के अधूरे निर्माण की खबर छपते ही 12 घंटे के अंदर ही अधूरा काम पूरा हो गया. अधूरा काम छोड़ खिसके ठेकेदार आनन-फानन में नाली व […]
विज्ञापन
खबर छपने के बाद 12 घंटे में ही बदला अधूरी नाली का रंग-रूप
सासाराम शहर : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड सात में गोपालगंज मुहल्ले में नाली व गली के अधूरे निर्माण की खबर छपते ही 12 घंटे के अंदर ही अधूरा काम पूरा हो गया. अधूरा काम छोड़ खिसके ठेकेदार आनन-फानन में नाली व गली के निर्माण कार्य को पूरा कराने में जुट गये. प्रभात खबर में छपी खबर की चर्चा लोगों के बीच होती रही. वार्डवासी अनिल सिंह, रामेश्वर यादव, विश्वनाथ पांडेय, कांति देवी आदि ने बताया कि अधूरे नाली व गली के काम को पूरा कराने के लिए हम लोग कई महीनों से नगर पर्षद में गुहार लगा रहे थे. हमारी बात कोई सुन नहीं रहा था.
जब अखबार में तस्वीर के साथ खबर छपी, तो कुछ ही घंटों में काम पूरा हो गया. लोगों ने कहा कि नेता लोगों को सिर्फ चुनाव के समय ही हमलोगों की याद आती है. लेकिन, चुनाव जीतते ही अपने किये वादे भूल जाते हैं. हम काफी दिनों से इस नाली के कारण परेशानी झेल रहे थे. लेकिन, हमारी समस्या किसी को नजर नहीं आ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










