स्वच्छता में सासाराम बिहार का सातवां शहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत सर्वेक्षण में केंद्र सरकार ने देश में सासाराम को दिया 278वां स्थान सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव, सड़कों की सफाई व अन्य सेवा को लोगों ने बताया था बेहतर सासाराम कार्यालय : सासाराम शहर स्वच्छता में बिहार का सातवां शहर बन गया है. अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश के […]
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत सर्वेक्षण में केंद्र सरकार ने देश में सासाराम को दिया 278वां स्थान
सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव, सड़कों की सफाई व अन्य सेवा को लोगों ने बताया था बेहतर
सासाराम कार्यालय : सासाराम शहर स्वच्छता में बिहार का सातवां शहर बन गया है. अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश के 500 शहरों के सर्वेक्षण में सासाराम को 278वां स्वच्छ शहर माना है.
वहीं, सासाराम बिहार के 27 शहरों में स्वच्छता में सातवें स्थान पर है. इस संबंध में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने अमृत योजना के तहत देश के 500 शहरों का सर्वे कराया था. सर्वे में शहर के बस पड़ाव, स्लम क्षेत्र में शौचालय व सफाई, मुख्य सड़क व प्रमुख बाजारों में सड़क व कूड़े की सफाई आदि का जायजा लिया गया था. सर्वे में शहर के एक हजार लोगों से उनके मोबाइल पर सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे गये थे. उन लोगों के जवाब के आधार पर आज सासाराम को देश का 278वां व बिहार का सातवां स्वच्छ शहर होने का गौरव मिला है.
उन्होंने बताया कि मोबाइल पर लोगों से तीन सवाल पूछे गये थे. पहला शहर में पहले से सफाई की व्यवस्था क्या बेहतर हुई है? दूसरा मुख्य सड़क व प्रमुख बाजारों की सड़कों पर झाडू लगता है या नहीं? व तीसरा सफाई की व्यवस्था से आप कितने संतुष्ट हैं? इन तीन सवालों के बाद सर्वे टीम शहर के सार्वजनिक शौचालयों की जांच भी की थी.
इसके बाद शहर को आज यह गौरव प्राप्त हुआ है. गौरतलब है कि बिहार में पहला स्थान बिहारशरीफ को प्राप्त हुआ है. सफाई मामले में सासाराम को राज्य में सातवां स्थान मिलने पर शहर के लोगों ने कहा कि करीब एक वर्ष से नगर पर्षद की राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव के बावजूद यह उपलब्धी काबिल-ए-तारिफ है. नगर पर्षद की राजनीति ठीक रहती, तो राज्य में सासाराम प्रथम स्थान पर होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




