फौजी से थाने में मांगा गया नजराना, मचा बवाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर : चोरी हुई बाइक बरामदगी के बाद रिलीज ऑर्डर लेकर पहुंचे एक फौजी से नगर थाना की पुलिस नजराने की मांग की. इनकार करने पर पुलिसवाले फौजी से अभद्र व्यवहार करते हुए हाजत में बंद करने की धमकी दिये. दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई. करीब आधे घंटे तक थाना में बवाल मचा […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : चोरी हुई बाइक बरामदगी के बाद रिलीज ऑर्डर लेकर पहुंचे एक फौजी से नगर थाना की पुलिस नजराने की मांग की. इनकार करने पर पुलिसवाले फौजी से अभद्र व्यवहार करते हुए हाजत में बंद करने की धमकी दिये. दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई. करीब आधे घंटे तक थाना में बवाल मचा रहा. जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर नौ निवासी फौजी राजू कुमार की हिरोहोंडा बाइक छह मार्च को उपकार मिष्ठान भंडार स्थित पुरानी जीटी रोड से चोरी हो गयी थी.
इसकी सूचना उसी दिन फौजी ने नगर थाने में दी थी. 29 अप्रैल को मॉडल थाने की पुलिस चोरी की सात बाइकें बरामद की थी. जिसमें एक बाइक उक्त फौजी की है. जब फौजी मॉडल थाने से संपर्क किया, तो थानाध्यक्ष ने कहा कि बाइक चोरी की शिकायत नगर थाने में दर्ज है. आप वहां से कागजात दिखा रिलीज ऑर्डर ले कर आइए और अपनी बाइक ले जाइए. जब फौजी नगर थाना में पहुंचा तो उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पैसे की मांग की गयी. फौजी ने कहा हम दो भाई फौजी हैं. देश की सेवा करते हैं.
मामूली मामलों में एक फौजी से पैसा मांगना गलत है. इनकार करने पर अभद्र व्यवहार करना हाजत में बंद करने की धमकी देना बड़े ही शर्म की बात है. इससे मुझे बहुत दु:ख पहुंचा है. इसकी शिकायत मैं एसपी से करूंगा. जब तक इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है चुप नहीं बैठूंगा. जब इस मामले में नगर थानाध्यक्ष पवन कुमार से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है. इसका मैं स्वयं जांच करूंगा अगर ऐसा हुआ है तो कर्मियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया जायेगा. यह बहुत गंभीर मामला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




