राइफल व आठ गोलियों के साथ दो बाइक बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की नाकेबंदी जवाबी कार्रवाई नहीं होने से अपराधी भागने में कामयाब राजपुर : बघैला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर होते हुए रामपुर को जाने वाली सड़क पर काली माता मंदिर के समीप मंगलवार की रात पुलिस ने अपराधियों से एक राइफल, आठ गोली व दो बाइक जब्त किया है. […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की नाकेबंदी
जवाबी कार्रवाई नहीं होने से अपराधी भागने में कामयाब
राजपुर : बघैला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर होते हुए रामपुर को जाने वाली सड़क पर काली माता मंदिर के समीप मंगलवार की रात पुलिस ने अपराधियों से एक राइफल, आठ गोली व दो बाइक जब्त किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस व अपराधियों के बीच उठा पटक हुई, इसके बाद पुलिस ने एक अपराधी से हथियार छीन लिया. यह देख दूसरे अपराधियों ने फायरिंग की और मौके का फायदा उठा भागने में सफल हो गये. वहीं, मामले में थानाध्यक्ष शंभु कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अपराध को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी नारन-कारन गांव की तरफ सुल्तानपुर-रामपुर के रास्ते जा रहे है.
जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रात 10:30 बजे वाहन चेकिंग समेत क्षेत्र की नाकेबंदी की गयी. सुल्तानपुर काली माता मंदिर के समीप अपराधियों ने पुलिस को नजदीक पहुंचते देखा तो बाइक छोड़ दी और फायर करते हुए अंधेरे का फायदा उठा भागने में कामयाब हो गये. भागने के क्रम में हड़बड़ी में एक राइफल गिर गया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर ली. राइफल में एक गोली लोड था और शेष सात मैगजीन में था. उन्होंने बताया कि बिना नंबर के बाइक पर तीन अपराधी व बजाज डिसकवर पर दो अपराधी सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










