1000 बोतल कोरेक्स व शराब बरामद

Published at :04 Feb 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
1000 बोतल कोरेक्स व शराब बरामद

सदर थाना क्षेत्र के बंगाली बाजार व बटराहा में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की. इस दौरान भारत मेडिकल एजेंसी के घर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में कोरेक्स बरामद किया. एजेंसी मालिक के पुत्र को नशे की हालत में शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया. मादक पदार्थों की बरामदगी के बाद […]

विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के बंगाली बाजार व बटराहा में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की. इस दौरान भारत मेडिकल एजेंसी के घर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में कोरेक्स बरामद किया. एजेंसी मालिक के पुत्र को नशे की हालत में शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया. मादक पदार्थों की बरामदगी के बाद पुलिस का अभियान भी तेज हो गया है.
इसे लेकर कोरेक्स व शराब का अवैध कारोबार करनेवालों में हड़कंप है.सहरसा : सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह बंगाली बाजार स्थित कोसी निवास होटल के परिसर में संचालित भारत मेडिकल एजेंसी व एजेंसी संचालक के वार्ड नंबर 22 स्थित घर में छापेमारी कर एक हजार से अधिक कोरेक्स की बोतलें व अन्य नशीली दवाओं के साथ एजेंसी के मालिक विद्या भगत के पुत्र विक्की भगत सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष द्वारा नशे की हालत में विभिन्न ब्रांड के दर्जनों बोतल शराब के साथ मारूफगंज निवासी चंदन कुमार उर्फ साका को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जिससे पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को कई शराब कारोबारियों व कोरेक्स विक्रेता की सूचना दी.
चंदन के बताये पता पर जब पुलिस ने कोसी निवास परिसर में संचालित भारत मेडिकल एजेंसी व उसके घर पर छापेमारी की तो पुलिस के होश उड़ गये. पुलिस ने दोनों जगहों से एक हजार से अधिक बोतल बरामद किया. छापेमारी में शराब भी बरामद होने की चर्चा जोरों पर थी. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. वहीं आम लोग पुलिस की कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं.
दिनभर चली छापेमारी
कोरेक्स की सूचना पर पुलिस ने सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की. पुलिस ने वार्ड नंबर 22 स्थित पुरानी पंजाब नेशनल बैंक गली, मारूफगंज, बस स्टैंड, प्रशांत सिनेमा रोड, मीरा सिनेमा रोड सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की, लेकिन भनक लग जाने के कारण अवैध कारोबारी पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही अपने प्रतिष्ठान को बंद कर व आपत्तिजनक सामान को हटा दिया था. छापेमारी की भनक आग की तरह पूरे शहर में फैल गयी.
अवैध कारोबारियों के साथ-साथ मेडिकल दुकान संचालक छापेमारी की हर पल की जानकारी एक दूसरे से लेते रहे. छापेमारी में सदर थानाध्यक्ष के अलावा पुअनि नीतेश कुमार, पुअनि मुकेश कुमार मंडल, पुअनि मंगलेश मधुकर, जवान प्रेम कुमार, अमरेंद्र कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन