महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हुई प्रार्थना सभा

सासाराम कोर्ट : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभुनाथ सिंह के सानिध्य में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी पंकज मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, एसके चौबे, बसंत सिंह, अली अहमद, राम बाबू त्रिपाठ, पीके श्रीवास्तव, सूर्यकांत तिवारी अादि ने बापू को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद न्यायालय का काम शुरू हुआ. इधर, रोहतास जिला विधिक संघ के श्रद्धांजलि सभा में […]
सासाराम कोर्ट : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभुनाथ सिंह के सानिध्य में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी पंकज मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, एसके चौबे, बसंत सिंह, अली अहमद, राम बाबू त्रिपाठ, पीके श्रीवास्तव, सूर्यकांत तिवारी अादि ने बापू को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद न्यायालय का काम शुरू हुआ.
इधर, रोहतास जिला विधिक संघ के श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष राममूर्ति सिंह, महासचिव अरूण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ओझा, मित्रभान सिंह, बसंत सिंह, गोपाल सिंह, बृजेश सिंह, जितेंद्र तिवारी, धीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, बलवीर श्रीवास्तव, शंभु सिंह, अजय कुमार, धनंजय कुमार, बिंदा चौधरी आदि उपस्थित थे.
डेहरी सदर – विभिन्न जगहों पर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. लोगों ने महात्मा गांधी की तसवीर पर पुष्प अर्पित किया. प्रार्थना सभा आयोजित किया गया. स्थानीय गांधी स्मारक में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ललित कुमार सिन्हा व प्रखंड अध्यक्ष राजा राम पासवान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, अनुमंडलीय विधिक संघ के अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय, पारसनाथ दुबे, रोहन लाल मेहता, कामाख्या नारायण सिंह, बृज मोहन तिवारी, अभिषेक बोस, मिथिलेश सिंह, प्रकाश पासवान. राष्ट्रीय उच्च विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलियां में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने बापू के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का छात्रों को संदेश दिया. मौके पर डाॅ हृदया नारायण यादव, सुनीता सिंह, विक्टोरिया तिर्की, विजय कुमार, अनिता कुमारी, प्रतिमा, किरण, रेणु कुमारी, आलोक, विक्रांत, सूरज आदि शामिल थे.
परसथुआं – गिरिश नरायण मिश्र कॉलेज में प्रोफेसर अजय कुमार उपाध्याय ने बापू के व्यक्तित्व की चर्चा की. माैके पर प्रो लक्ष्मण राय, विजय चौबे, मदन मोहन त्रिवेदी, केके पाठक, लाल जी सिंह, जगदीश सिंह, कौशल कुमार पंकज आदि मौजूद थे.
अकबरपुर- पीपीसीएल माध्यमिकोत्तर उच्च विद्यालय अमझोर में स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, शिक्षक मनोज कुमार, ललन कुमार, उपेंद्र कुमार, नेहा सिंह, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, राकेश कुमार सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बापू के उपदेशों पर चर्चा किया.
दिनारा – बीएन काॅलेज इंदौर में कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ सरोज कुमार गुप्ता ने की. मौके पर शिक्षक, शिक्षेतर कर्मी, स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे.
संझौली – प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, गौरी शंकर केके उच्च विद्यालय, हर गौरी संस्कृत उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ. श्रद्धांजलि देनेवालों में शिक्षक नवीन कुमार गुड्डू, चंद्रकांत दीपक, रितेश कुमार, ओम प्रकाश तिवारी, नंदलाल पांडेय, प्रीति तिवारी आदि ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




