आहार नाल में सूजन से होती हैं बीमारियां
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एनएमसीएच में आयोजित हुई संगोष्ठी सासाराम : मनुष्य के आहार नाल में सूजन अथवा संक्रमण होने से पेट संबंधी कई प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है. आहार नाल संबंधी बीमारियों से व्यक्ति काफी तकलीफ देह जीवन जीने को मजबूर हो जाता है और कभी कभी यह जानलेवा भी हो जाता है. संगोष्ठी में मुख्य […]
विज्ञापन
एनएमसीएच में आयोजित हुई संगोष्ठी
सासाराम : मनुष्य के आहार नाल में सूजन अथवा संक्रमण होने से पेट संबंधी कई प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है. आहार नाल संबंधी बीमारियों से व्यक्ति काफी तकलीफ देह जीवन जीने को मजबूर हो जाता है और कभी कभी यह जानलेवा भी हो जाता है. संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डाॅ ज्ञानेंद्र कुमार थे.
विषय प्रवेश नारायण मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के प्राचार्य डाॅ एमएल वर्मा ने कराया़ डाॅ ज्ञानेंद्र कुमार ने आहारनाल में सूजन को प्रदूषण धूम्रपान व संक्रमण को जिम्मेदार ठहराया व इससे बचाव करने की सलाह दी. उक्त संक्रमण से आंत में सूजन, घाव आदि हो जाता है. साथ ही मल में खून आना, क्रॉनिक डायरिया, कै-दस्त की बीमारी, पेट दर्द, आहार नाल का अल्सर व आंत संबंधी बीमारियों के होने का भय बना रहता है.
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रो डाॅ रंजीत गुहा, डाॅ सीमा सिंह ने भी संबंधित विषय पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में प्रो आरएन शर्मा, प्रो डाॅ विनोद कुमार, प्रो डाॅ सहाना महापात्रा, प्रो डाॅ एमएमपी सिन्हा, प्रो डाॅ जे प्रसाद, प्रो डाॅ दिलीप यादव के साथ ही डाॅ कुमार अंशुमान, डाॅ बबन सिंह, डाॅ रंजन, डाॅ टीके राय, डाॅ धर्मेंद्र, डाॅ सत्यजीत, डाॅ विनीत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










