गड़हनी में बनी दो लाइनों में मानव शृंखला

Published at :22 Jan 2017 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
गड़हनी में बनी दो लाइनों में मानव शृंखला

गड़हनी : प्रखंड के आरा- सासाराम स्टेट हाइवे पर पिपरा मोड़ से सेमरांव तक करीब 11 किमी लंबी मानव शृंखला सड़क की दोनों तरफ दो लाइन में बनायी गयी. इसमें 15 हजार लोग शामिल हुए. इस मानव शृंखला में सरकारी व गैर-सरकारी स्कूली छात्र- छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविका-सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, पंचायत जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी, सामाजिक व […]

विज्ञापन

गड़हनी : प्रखंड के आरा- सासाराम स्टेट हाइवे पर पिपरा मोड़ से सेमरांव तक करीब 11 किमी लंबी मानव शृंखला सड़क की दोनों तरफ दो लाइन में बनायी गयी. इसमें 15 हजार लोग शामिल हुए. इस मानव शृंखला में सरकारी व गैर-सरकारी स्कूली छात्र- छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविका-सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, पंचायत जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे. इस कार्य को सफल बनाने में जदयू नेता डॉ अकबर अली, बीडीओ, सीओ, प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, युवा नेता शंभु प्रसाद, अमजद हुसैन, सद्दाम हुसैन, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, गड़हनी थाना, चरपोखरी थाना सहित दर्जनों लोगों का सराहनीय सहयोग रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन