चालू वित्त वर्ष में 1634 योजनाओं में 126 हुईं पूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

जिला प्रबंध पर्षद की बैठक में पेश हुआ तीन वर्षों का लेखा-जोखा जिला पर्षद सरकार बदलने पर वापस हुए 3325.8 लाख रुपये सासाराम नगर : प्रबंध पर्षद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की बैठक तीन वर्ष बाद बुधवार को डीआरडीए सभागार में हुई. इसमें तीन वर्षों वित्तीय वर्ष 2013-14, 14-15, 15-16 का लेखा जोखा बैठक में […]
विज्ञापन
जिला प्रबंध पर्षद की बैठक में पेश हुआ तीन वर्षों का लेखा-जोखा
जिला पर्षद सरकार बदलने पर वापस हुए 3325.8 लाख रुपये
सासाराम नगर : प्रबंध पर्षद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की बैठक तीन वर्ष बाद बुधवार को डीआरडीए सभागार में हुई. इसमें तीन वर्षों वित्तीय वर्ष 2013-14, 14-15, 15-16 का लेखा जोखा बैठक में प्रस्तुत किया गया. जिला पर्षद अध्यक्ष नथुनी राम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में समेकित रूप से कुल 7031.79 लाख उपलब्ध हुआ. इसमें 5971.65 लाख व्यय हुआ. वित्तीय वर्ष 2014-15 में कुल 4297.6 लाख व खर्च 2961.3 लाख व्यय वित्तीय वर्ष 2015-16 में कुल आय 4297.6 लाख व व्यय 3354.72 लाख व्यय हुआ. वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुल राशि 3979.59 लाख प्राप्त हुआ. कुल उपलब्ध राशि में 3325.08 लाख रुपये विभाग को वापस किया गया. वित्तीय वर्ष 2013-14 में 18938 योजनाएं चयनित थी. इसमें 18199 योजनाएं पूर्ण की गयी. 2014-15 में 2069 योजनाएं चयनित थी.
जिसमें 1602 योजनाएं पूर्ण की गयी. वित्तीय वर्ष 2015-16 में 5137 योजनाएं ली गयी. इसमें अबतक 758 योजनाएं ही पूर्ण की गयी. वित्तीय वर्ष 2016-17 में माह दिसंबर तक 1634 योजनाएं ली गयी थी. इसमें अब तक 126 योजनाएं पूर्ण हो सकी है. वहीं अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के पास मनरेगा का कार्य कराने का अधिकार पंचायत समिति व जिला पर्षद स्तर से हो. पूर्व से मनरेगा का कार्य डीआरडीए द्वारा कराया जाता रहा है.
बैठक में सचिव सह उप विकास आयुक्त हासिम खां, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, डेहरी विधायक प्रतिनिधि अतहर इमाम अंसारी, काराकाट विधायक प्रतिनिधि नंद कुमार सिंह, दिनारा विधायक प्रतिनिधि, भोजपुर रोहतास ग्रामीण बैंक प्रबंधक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, नासरीगंज प्रखंड प्रमुख पवन कुमार, डेहरी प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, राजपुर प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, करगहर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, तिलौथू प्रखंड प्रमुख कपिल सिंह, रोहतास प्रखंड प्रमुख दिव्या भारती आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




