84 लाख की लागत से बना नाला हुआ बेकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2017 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर. नगर पर्षद द्वारा इनलेट नहर के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया गया था. नाले का निर्माण कराने का उद्देश्य था कि इनलेट नहर में नालियों का पानी नहीं गिरने देना था. मगर संवेदक नियम को ताक पर रख कर मनमाने तरीके से नाले का निर्माण कराया. इससे लोगों के घरों का पानी […]
विज्ञापन
सासाराम नगर. नगर पर्षद द्वारा इनलेट नहर के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया गया था. नाले का निर्माण कराने का उद्देश्य था कि इनलेट नहर में नालियों का पानी नहीं गिरने देना था. मगर संवेदक नियम को ताक पर रख कर मनमाने तरीके से नाले का निर्माण कराया.
इससे लोगों के घरों का पानी उक्त नाले में नहीं जाता है. नाले की तल की ऊंचाई ज्यादा है. नतीजा लोगों के घरों के नालियों का पानी इनलेट नहर में गिरता है. इस मामले को लेकर काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने अपने कार्यकाल में विधानसभा में इस पर अावाज उठाया था. इसकी जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन डीएम अनुपम कुमार को मिला था. वर्षों गुजर गये अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




