वाहन चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Published at :18 Jan 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के तीन गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

सासाराम नगर. नगर थाने की पुलिस को बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करने में सफलता मिली है. गिरोह के तीन मुख्य सदस्य पकड़े गये हैं. इनकी निशानदेही पर इनके ठिकाने से दो बाइक बरामद किया गया. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली कि शहर से बाइक चोरी की घटना को तीन युवाओं […]

विज्ञापन
सासाराम नगर. नगर थाने की पुलिस को बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करने में सफलता मिली है. गिरोह के तीन मुख्य सदस्य पकड़े गये हैं. इनकी निशानदेही पर इनके ठिकाने से दो बाइक बरामद किया गया. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली कि शहर से बाइक चोरी की घटना को तीन युवाओं की टीम अंजाम दे रही है.
जानकारी मिलते ही इन पर नजर रखी जाने लगी. जैसे ही मामला संदिग्ध लगा लश्करीगंज से बादल कुमार, अाकाश कुमार व सूरज कुमार को उनके घर से उठाया गया. थाना लाकर पूछताछ किया गया. पूछताछ में इन लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की़ इनके बताये ठिकाने से चोरी के दो बाइक बरामद की गयी. इनके साथ शहर के विभिन्न मुहल्ले के कई युवा बाइक चोरी करते हैं. सबकी पहचान कर ली गयी है. नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता. सभी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अभी कई व बाइक बरामद होने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन