पुराने नोट जमा करने के लिए जद्दोजहद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम शहर. पुराने नोटों के जमा करने की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों बैंकों में पैसे जमा करने के लिए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. अंतिम क्षणों तक लोग इंतजार में थे कि जुगाड़ के बूते पुराने नोट बदला लिये जायें लेकिन दाल गलती नहीं देख वे अब बैंकों में […]
विज्ञापन
सासाराम शहर. पुराने नोटों के जमा करने की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों बैंकों में पैसे जमा करने के लिए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. अंतिम क्षणों तक लोग इंतजार में थे कि जुगाड़ के बूते पुराने नोट बदला लिये जायें लेकिन दाल गलती नहीं देख वे अब बैंकों में पहुंचने लगे हैं. बैंक अधिकारियों की मानें तो पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा पुराने नोट जमा करने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है. लोगों में पैसा जमा करने को ले बेचैनी देखी जा रही है. गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने बैंकों में पुराने नोट जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर मुकर्रर की है. उक्त तिथि के बाद सिर्फ आरबीआइ में ही पुराने नोट जमा किये जा सकेंगे. यह देखते हुए बैंकों में नकदी जमा करने वाले काउंटरों पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से जुट जा रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
प्रीपेड कार्ड के जरिये एटीएम से पैसे निकासी के अलावा ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी करने में भी काफी सहूलियत होगी. बैंक खाते से सीधे लिंक नहीं होने के कारण अकाउंट से रुपये चोरी होने का खतरा नहीं रहता है. ग्राहकों को जितनी जरूरत है, उतने ही रुपये वे प्रीपेड कार्ड में रख सकते हैं.
आरके त्रिपाठी, मुख्य प्रबंधक,पंजाब नेशनल बैंक, सासाराम शाखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










