नींबू, तुलसी पत्ती की चाय होगी फायदेमंद

Published at :13 Dec 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
नींबू, तुलसी पत्ती की चाय होगी फायदेमंद

स्वास्थ्य. ठंड से बचने के चक्कर में दूधवाली चाय का ज्यादा सेवन कर सकता है बीमार तापमान में आ रही लगातार गिरावट डेहरी : लगातार गिर रहे पारा से परेशान लोग ठंड से बचाव के लिए चाय दुकानों पर पांच रुपये खर्च कर जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. उन दुकानों पर चाय पीने के साथ […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य. ठंड से बचने के चक्कर में दूधवाली चाय का ज्यादा सेवन कर सकता है बीमार

तापमान में आ रही लगातार गिरावट
डेहरी : लगातार गिर रहे पारा से परेशान लोग ठंड से बचाव के लिए चाय दुकानों पर पांच रुपये खर्च कर जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. उन दुकानों पर चाय पीने के साथ साथ चूल्हे पर हाथ व समूचे शरीर की सफाई कर लोग ठंड से अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. जहां ठंड ने चाय दुकानदारों की आय में बढ़ोतरी हुई है. वहीं ठंड के कारण शहर व आस पास के इलाके में रहने वाले दर्जनभर से अधिक लोगों के निधन की खबर है.
हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इस की कोई पुष्टि नहीं होती है. शाम से ले कर देर सुबह तक कोहरा की कहर के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है. राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कों पर जहां कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. वहीं दुर्घटना में वृद्धि ने कई घरों में कोहराम मचा रखा है. ठंड में शादी समारोहों के आयोजन के दौरान आयोजकों व उसमें शामिल होने वाले लोगों को अभी सब से अधिक कष्ट का सामना करना पड़ रहा है. नोटबंदी से परेशान शादी समारोहों का आयोजन करने वाले परिवारों को अब कोहरा व ठंड ने रुलाना शुरू कर दिया है.
चाय दुकानों के चूल्हे की बढ़ी पूछ: चाय की दुकानों पर चाय पीने पहुंचने वाले लोग चाय की प्याली की चुस्की के साथ साथ चूल्हे के पास खड़ा हो कर अपनी हाथ को सेंक ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं. चाय बनाने के लिए जिस दुकान पर कोयला का चूल्हा ह वहां लोगों की काफी भीड़ चूल्हा के आस पास दिन भर लगी रहती है.
स्टोव व गैस चूल्हा की अपेक्षा कोयला वाले चूल्हों की पूछ इन दिनों बढ़ गयी है. चाय दुकानदार घूरा गुप्ता, नन्हका चाय दुकान, विष्णु चाय दुकान के संचालक कहते हैं कि अभी ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ गयी है. ठंड से बेहाल हम दुकानदार मजबूरी में ही सही लोगों को चाय पिलाने के लिए तत्पर रहते हैं. हमें कभी कभी यह परेशानी भी होती है कि चाय बनाने के दौरान चूल्हे के आस पास काफी संख्या में लोग खड़े हो जाते हैं. जिस से हमें गुस्सा भी आता है, लेकिन हम ठंड से परेशान लोगों को कुछ नहीं बोलते क्योंकि आखिर हमलोग भी इंसान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन