ट्रक ने ट्रैक्टर को मारा धक्का

Published at :12 Dec 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने ट्रैक्टर को मारा धक्का

डेहरी ऑन सोन : थाना क्षेत्र के मोहन बिगहा चौक के समीप फोर लेन पर रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवैध गिट्टी लदे ट्रक को जब्त करने पहुंची तो ट्रक चालक ने भागने के क्रम में डिवाइडर को पार करते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया. दुर्घटना में ट्रैक्टर के चालक […]

विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन : थाना क्षेत्र के मोहन बिगहा चौक के समीप फोर लेन पर रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवैध गिट्टी लदे ट्रक को जब्त करने पहुंची तो ट्रक चालक ने भागने के क्रम में डिवाइडर को पार करते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया. दुर्घटना में ट्रैक्टर के चालक को हल्की चोट लगी.
अवैध गिट्टी लदा ट्रक चालक भागने में सफल रहा. गिट्टी लदा ट्रक फोर लेन के डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन से भागने की कोशिश में था, उसी वक्त ट्रैक्टर से टकरा गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध गिट्टी लदे ट्रक का पीछा करने के दौरान ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा था तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रक का चालक भागने में कामयाब हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन