11 शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर की गयी दर्ज

Published at :07 Dec 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
11 शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर की गयी दर्ज

फर्जी प्रमाणपत्र दिखा कर नौकरी कर रहे थे गांव छोड़ कर फरार हुए कई शिक्षक नौहट्टा : चुटिया थाना क्षेत्र के ग्यारह शिक्षकों के विरुद्ध जालसाजी धोखाधड़ी कूटकर्म जाली प्रमाण पत्र के आधार पर वेतन को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की जा रही है. पुलिस के डर […]

विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र दिखा कर नौकरी कर रहे थे

गांव छोड़ कर फरार हुए कई शिक्षक
नौहट्टा : चुटिया थाना क्षेत्र के ग्यारह शिक्षकों के विरुद्ध जालसाजी धोखाधड़ी कूटकर्म जाली प्रमाण पत्र के आधार पर वेतन को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की जा रही है. पुलिस के डर से कई शिक्षक अपने गांव छोड़ झारखंड में फरार हो चुके हैं . चुटिया थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वरीय अधिकारियों से बिचार बिमर्ष कर आदेश प्राप्त होने पर शिक्षकों के बोर्ड प्रमाण पत्र का मिलान किया . नौकरी के लिए जालसाजी तथा फर्जी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने आदी पर 11 शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है ।
थानाध्यक्ष के अनुसार रंजीत कुमार सुनील मिश्रा मनोज पाल नारद ठाकुर साधना कुमारी पूजा कुमारी त्रिपुरारी दुबे रवि कांत सिंह राम कुमार चौधरी राजन कुमार राम पर एफआइआर दर्ज की गयी. बताया जा रहा है कि इससे फर्जी कागजात पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों में हड़कंप है. एक शिक्षक गांव छोड़कर दूसरे गांव झारखंड चला गया है. प्रखंड में लगभग 52 शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी तरीके से हुई है, जिसकी जांच चल रही है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन