परचाधारियों की जमीन पर बनेगा थीम पार्क

Published at :03 Dec 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
परचाधारियों की जमीन पर बनेगा थीम पार्क

मां ताराचंडी धाम के समीप राधा-कृष्ण मंदिर के पास 4 एकड़ 98 डिसमिल जमीन चयनित पर्यटन के दृष्टिकोण से मांझर कुंड के रास्ते के जीर्णोद्धार के साथ हनुमान धारा के समीप बनेगा गेस्ट हाउस सासाराम कार्यालय : जिला प्रशासन से लेकर कोर्ट तक की दौड़ लगाने के बावजूद करीब डेढ़ सौ परचाधारियों को अब जमीन […]

विज्ञापन
मां ताराचंडी धाम के समीप राधा-कृष्ण मंदिर के पास 4 एकड़ 98 डिसमिल जमीन चयनित
पर्यटन के दृष्टिकोण से मांझर कुंड के रास्ते के जीर्णोद्धार के साथ हनुमान धारा के समीप बनेगा गेस्ट हाउस
सासाराम कार्यालय : जिला प्रशासन से लेकर कोर्ट तक की दौड़ लगाने के बावजूद करीब डेढ़ सौ परचाधारियों को अब जमीन मिलना मुश्किल है. प्रशासन ने मां ताराचंडी धाम के समीप राधा-कृष्ण मंदिर के आस-पास के इस 4.98 एकड़ भूमि पर थीम पार्क बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है.
थीम पार्क के लिए उक्त भूमि से सटे ढाई एकड़ सरकारी जमीन में से करीब 90 डिसमिल जमीन का भी इस्तेमाल होगा़ पर्यटन के दृष्टिकोण से थीम पार्क बनाया जायेगा. इसके साथ ही मां ताराचंडी धाम से मांझर कुंड तक जाने वाले रास्ते का भी जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के साथ हनुमान धारा के समीप एक गेस्ट हाउस निर्माण का भी प्रस्ताव है. अपर उप समाहर्ता ओम प्रकाश पाल ने बताया कि उक्त जमीन के परचाधारियों में से कई ऐसे हैं जिन्हें परचा नहीं मिलना चाहिए था. इसके साथ ही अधिकतर परचाधारियों के पास वैध दस्तावेज नहीं है.
इसके मद्देनजर उक्त जमीन पर थीम पार्क बनाने का निर्णय लेते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. गौरतलब है कि वर्ष 2006-07 में जिला प्रशासन ने मां ताराचंडी धाम के समीप फोरलेन सड़क से उत्तर 4.98 एकड़ भूमि का परचा करीब 170 लोगों को दिया था. प्रति व्यक्ति करीब तीन डिसमिल जमीन का परचा दिया गया था. परचाधारी लगातार जमीन पर कब्जा के लिए प्रशासन से गुहार लगाते रहे. लेकिन, उन्हें आजतक कब्जा नहीं दिलाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन