बिहार में सुधा दूध का दाम बढ़ने के बाद मनमाने तरीके से वसूले जा रहे हैं पैसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार में सुधा की ओर से दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद दुकानदारों ने मुनाफावसूली करना शुरू कर दिया है. बिहार राज्य सरकारी दुग्ध उत्पादक समिति की ओर से सुधा दूध का मूल्य प्रति लीटर दो रुपये बढ़ा देने के बाद से दूध दो रुपये के स्थान पर तीन […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में सुधा की ओर से दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद दुकानदारों ने मुनाफावसूली करना शुरू कर दिया है. बिहार राज्य सरकारी दुग्ध उत्पादक समिति की ओर से सुधा दूध का मूल्य प्रति लीटर दो रुपये बढ़ा देने के बाद से दूध दो रुपये के स्थान पर तीन रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. यहां के दुकानदार ग्राहकों से दूध की थैली पर लिखे गये मूल्य से एक रुपये अधिक ले रहे हैं.
बिहार के अधिकतर शहरों की दुकानों में दूध के रख-रखाव के नाम पर खुलेआम प्रति थैली एक रुपये अधिक की वसूली की जा रही है. इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई ग्राहक एक लीटर का पैकेट लेना चाहता है, तो दुकानदार बहाना बना देते हैं कि एक लीटर का पैकेट नहीं है. मजबूरन ग्राहक को आधा-आधा लीटर को दो पैकेट लेना पड़ता है. ऐसे में उन्हें दो रुपये अधिक देना पड़ता है.
सासाराम के गौरक्षणी निवासी पार्वती देवी, गोपालगंज मुहल्ला निवासी विवेक कुमार, बौलिया निवासी अरविंद कुमार, फजलगंज निवासी जीतेंद्र कुशवाहा का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अंकित मूल्य से एक रुपये अधिक लेना सरासर गलत है. अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन कर विरोध किया जायेगा. दुकानदारों की मनमानी अब और बरदाश्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




