फोरलेन पर सैप जवान की सड़क हादसे में मौत

सासाराम नगर : दरिगांव थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क पर आइसोलेक्स कंपनी के समीप सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत हो गयी. सैप जवान बलवीर सिंह (50) पिता गुरूनाम सिंह पंजाब के सगरूर जिले के हुसैनपुरा गांव का रहने वाला था. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जवान रात्रि गश्ती […]
सासाराम नगर : दरिगांव थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क पर आइसोलेक्स कंपनी के समीप सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत हो गयी. सैप जवान बलवीर सिंह (50) पिता गुरूनाम सिंह पंजाब के सगरूर जिले के हुसैनपुरा गांव का रहने वाला था. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जवान रात्रि गश्ती पर था. गश्ती के दौरान सोमवार की रात फोरलेन सड़क ट्रक खड़ा था.
अधिकारी के निर्देश पर जवान ट्रक के समीप गया, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा एक ट्रक ने जवान को कुचल दिया. जिसमें जवान घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी़ इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गयी. जवान की डेढ़ माह पहले ही दरिगांव थाना में पोस्टिंग हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




