सहेलियों की मौत की पूजा को नहीं है जानकारी

Published at :20 Nov 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
सहेलियों की मौत की पूजा को नहीं है जानकारी

सासाराम नगर : रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना में घायल पूजा को अपनी सहेलियों की मौत की जानकारी नहीं है. उसे सिर्फ इतना ही बताया गया है कि नेहा व ज्योती को चोट लगी है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शहर के निजी क्लिनिक में इलाजरत पूजा उर्फ अंजलि अपने पिता से बस […]

विज्ञापन

सासाराम नगर : रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना में घायल पूजा को अपनी सहेलियों की मौत की जानकारी नहीं है. उसे सिर्फ इतना ही बताया गया है कि नेहा व ज्योती को चोट लगी है. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शहर के निजी क्लिनिक में इलाजरत पूजा उर्फ अंजलि अपने पिता से बस इतना ही पूछा पापा दोनों कहां हैं. पिता ने कहा ठीक है.

बेटा तुम ठीक हो जाओ वो तो दोनों ठीक है. कल दोनों खुद आयेंगी. तुम्हें देखने. शहर के गांधी नगर निवासी अशोक सिंह ने कहा मैं इसे कैसे बताऊं की तुम्हारी दोनों सहेलियां अब इस दुनिया में नहीं है. रोज की तरह नेहा व ज्योति सुबह मेरे घर आयी थी. तीनों साथ में कोचिंग जाती थी. आज तो खुद मैं इन लोगों के साथ न्यू एरिया मोड़ तक आया था. होनी में यही लिखा था. मैं अभी तक उनके घर नहीं जा सका हूं. उनका चेहरा बार-बार मेरे सामने आता था. उनका मेरे घर प्रतिदिन आना और पैर छूना फिर पूजा को साथ ले कर …… भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन