स्याही के रंग में गुम हुई भीड़

Published at :19 Nov 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
स्याही के रंग में गुम हुई भीड़

जरूरतमंदों के काम में हुई आसानी बिचौलियों के खेल पर लगा अंकुश सासाराम शहर : रुपये बदलवाने के बाद अंगुलियों पर लगायी गयी स्याही ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को अधिकतर बैंकों में पहले जैसी अफरा-तफरी व हुड़दंग की स्थिति खत्म हो गयी. नोट बदलने में चल रहे बिचौलियों के खेल […]

विज्ञापन

जरूरतमंदों के काम में हुई आसानी

बिचौलियों के खेल पर लगा अंकुश

सासाराम शहर : रुपये बदलवाने के बाद अंगुलियों पर लगायी गयी स्याही ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को अधिकतर बैंकों में पहले जैसी अफरा-तफरी व हुड़दंग की स्थिति खत्म हो गयी. नोट बदलने में चल रहे बिचौलियों के खेल पर काफी हद तक अंकुश लग गया है. इससे जरूरतमंदों का आसानी से काम हो रहा है. बैंकों में भीड़ तो है, मगर अफरा-तफरी का माहौल नहीं है. बैंककर्मी भी आराम से काम निबटा रहे हैं.

एक पहचानपत्र पर एक बार ही रुपये बदलने का आदेश है. कुछ लोग प्रतिदिन उस पहचानपत्र का उपयोग अलग-अलग बैंकों में कर रहे थे. भीड़ से बचने वालों से वे चार से पांच सौ रुपये लेकर नोट बदलने का ठेका ले रहे थे.

दबंग प्रवृत्ति के होने की वजह से वे भीड़ को नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते. अगर किसी ने रोका तो उनसे उलझ जाते थे. भीड़ को परेशान करने के लिए हंगामा का भी माहौल खड़ा कर देते थे. स्याही लगने के बाद ऐसे लोगों की संख्या में काफी कमी आ गयी है. एसबीआइ मुख्य ब्रांच में जब से नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से यहां सड़क तक भीड़ रहा करती थी.

मगर शुक्रवार को यहां भी भीड़ कम रही. लोगों में व्याकुलता भी कम दिखी. यूको बैंक में भी काफी कम लोग नजर आये. पंजाब नेशनल बैंक में भीड़ तो दिखी, मगर अफरा-तफरी नहीं रही. कतार में खड़ी छात्रा नेहा कुमारी ने कहा कि सरकार का स्याही लगाने का फैसला काफी सराहनीय है.

पहले एक ही व्यक्ति बार-बार पैसे बदल रहा था. इससे भीड़ व अफरा-तफरी का माहौल रहता था. बैंक ऑफ इंडिया में सुनीता देवी ने कहा कि महिलाओं व युवतियों को इससे काफी राहत मिली है. केनरा बैंक में दिलीप सिंह ने कहा कि अब वही लोग कतार में हैं जो जरूरतमंद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन