सरकार की आड़ में चलती हैं फर्जी शराब दुकानें

Published at :05 Dec 2013 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार की आड़ में चलती हैं फर्जी शराब दुकानें

सासाराम (ग्रामीण) : राज्य सरकार राजस्व को बढ़ाने के लिए भले ही शराब की दुकानें पंचायत स्तर पर खुलवा दी है, लेकिन शराब की लत से कई परिवार फूटी कौड़ी को मुहताज हो गया है तथा भावी पीढ़ी पर कुप्रभाव पड़ने लगा है. शराब की लत में 30 प्रतिशत से ज्यादा छात्र बरबाद हो रहे […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : राज्य सरकार राजस्व को बढ़ाने के लिए भले ही शराब की दुकानें पंचायत स्तर पर खुलवा दी है, लेकिन शराब की लत से कई परिवार फूटी कौड़ी को मुहताज हो गया है तथा भावी पीढ़ी पर कुप्रभाव पड़ने लगा है.

शराब की लत में 30 प्रतिशत से ज्यादा छात्र बरबाद हो रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मसालेदार, देसी, विदेशी कुल मिला कर 260 दुकानें हैं, लेकिन इसके विपरीत 10 गुणा ज्यादा दुकानें अवैध (परचुनिया) के नाम से चलाये जाते हैं.

यही कारण है कि जिले के लगभग सभी गांवों में शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. सच तो यह है कि आबकारी विभाग इन दुकानदारों के बताये ठिकानों पर छापे डालती है.

यहां दुकानदारों के माल के बजाय अन्य कि सी का माल का भंडारण एवं बिक्री होता है. परचुनिया के सवाल पर कई बार दो गुटों में भिड़ंत हो चुकी है.आबकारी विभाग दुकानदारों को फायदा पहुंचाने में मशगूल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन