जबलपुर में अगरेर के मजदूर की मौत

सासाराम : रोहतास जिले से जबलपुर गये एक मजदूर की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी, जबकि दो मजदूर घायल हो गये. मृत मजदूर की पहचान अगरेर थाना क्षेत्र के सुम्हा निवासी 26 वर्षीय सिकंदर मुसहर के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में सुम्हा गांव के ही छठु मुसहर व खुर्माबाद गांव के गौरीशंकर […]
सासाराम : रोहतास जिले से जबलपुर गये एक मजदूर की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गयी, जबकि दो मजदूर घायल हो गये. मृत मजदूर की पहचान अगरेर थाना क्षेत्र के सुम्हा निवासी 26 वर्षीय सिकंदर मुसहर के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में सुम्हा गांव के ही छठु मुसहर व खुर्माबाद गांव के गौरीशंकर सिंह हैं. जबलपुर से सिकंदर का शव सुम्हा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. गौरतलब है कि हाइ वोल्टेज बिजली का खंभा लगाने के लिए सामान ले जाने के दौरान जबलपुर जिले के फिरोजाबाद के खदौली में ट्रैक्टर पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










