वाहन चेकिंग में जब्त किये गये तीन लाख रुपये

Published at :16 Oct 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग में जब्त किये गये तीन लाख रुपये

सासाराम (ग्रामीण) : पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. खास कर के सासाराम में सीओ के नेतृत्व में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लगभग तीन लाख रुपये जब्त किये गये हैं. सीओ विनोद कुमार ने बताया कि धनकाढ़ा निवासी रविंद्र कुमार सिंह अपनी मोटरसाइकिल से डेढ़ […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. खास कर के सासाराम में सीओ के नेतृत्व में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लगभग तीन लाख रुपये जब्त किये गये हैं.
सीओ विनोद कुमार ने बताया कि धनकाढ़ा निवासी रविंद्र कुमार सिंह अपनी मोटरसाइकिल से डेढ़ लाख रुपये लेकर घर जा रहे थे. वहीं, महेंद्रा एजेंसी के एक कर्मचारी राजेश कुमार के पास से एक लाख 54 हजार चार सौ रुपये बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि रुपये जब्त कर मामले की जांच की जा रही है.
उधर, नगर थाना, मॉडल थाना व मुफस्सिल थाने की पुलिस द्वारा चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन जब्त किये गये, जिनमें से कुछ वाहनों के कागजात सही पाये जाने के बाद मुक्त कर दिया गया, जबकि कई वाहन भी जब्त किये गये हैं. जब्त वाहनों से पुलिस ने जुर्माना वसूलने की दिशा में पहल शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन