बिक्रमगंज में पिकअप पलटने से दो की मौत

Published at :28 Sep 2015 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिक्रमगंज में पिकअप पलटने से दो की मौत

बिक्रमगंज (रोहतास) : आरा-सासाराम सड़क पर टेढ़की पुल के पास शनिवार की देर रात पिकअप पलटने से ड्राइवर व खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी. ड्राइवर की पहचान वैशाली जिले के सराय निवासी नंदन कुमार के रूप में हुई है. हालांकि, खलासी की पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया […]

विज्ञापन

बिक्रमगंज (रोहतास) : आरा-सासाराम सड़क पर टेढ़की पुल के पास शनिवार की देर रात पिकअप पलटने से ड्राइवर व खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी. ड्राइवर की पहचान

वैशाली जिले के सराय निवासी नंदन कुमार के रूप में हुई है. हालांकि, खलासी की पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात सासाराम से पटना जा रहे पिकअप का ड्राइवर सामने से आ रही किसी गाड़ी की लाइट से चकमा खा गया. इससे पिकअप पोल से टकराने के बाद पलट गया.
ड्राइवर व खलासी दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंस के शेष पेज 13 पर
बिक्रमगंज में पिकअप…
आधार पर ड्राइवर की पहचान कर ली, जबकि खलासी की पहचान नहीं हो सकी है. ड्राइवर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन