युवा कांग्रेस ने विदेश मंत्री का पुतला फूंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण). भारतीय युवा कांग्रेस की लोकसभा इकाई ने लोहिया चौक पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व सासाराम के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संजीव मोहन ने किया. इस अवसर नेताओं ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आइपीएल के अध्यक्ष ललित […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण). भारतीय युवा कांग्रेस की लोकसभा इकाई ने लोहिया चौक पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व सासाराम के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संजीव मोहन ने किया. इस अवसर नेताओं ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आइपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी की सहायता की थी. इसके ऊपर अरबों रुपये के घोटाले का मुकदमा चल रहा हैं.
नेताओं ने कहा कि पद के गरिमा के उल्लंघन का मामला है. नेताओं ने प्रधानमंत्री से सुषमा स्वराज के इस्तीफे की भी मांग की है. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मानस रंजन, विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुशवाहा, इम्तेयाज खां, शेरखां, बबलू, बच्चन जी, नरेंद्र सिंह, रोहित चौहान व सुशील चौहान समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










